सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work on first metro corridor in Agra will be completed by December

Agra Metro: तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो का पहला काॅरिडोर, दिसंबर से सिकंदरा तक कर सकेंगे सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले काॅरिडोर का काम तीन चरणों में पूरा होगा। दिसंबर तक ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर की सुविधा मिल सकती है। 

Work on first metro corridor in Agra will be completed by December
आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के निर्माण का काम तेज कर दिया है। इसके लिए मशीन और मजदूर भी बढ़ा दिए हैं। इस कॉरिडोर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इससे लोग ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
Trending Videos


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। ये ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो ट्रेन चल रही है। दूसरे चरण में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन अप्रैल से चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। ये दोनों स्टेशन दिसंबर तक बन जाएंगे। ट्रायल करने के बाद ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed