सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yellow Urine and Weight Loss? Get Tested for Hepatitis Immediately

Health: पीला पेशाब और तेजी से घटता वजन? ये हैं इस जानलेवा बीमारी के संकेत, तुरंत ही चिकित्सक को दिखाएं

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

अगर लंबे समय से पेशाब पीला हो रहा है, हल्का बुखार बना रहता है, लगातार थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन और वजन कम हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। ये लक्षण हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर संक्रमण की ओर इशारा कर सकते हैं।

Yellow Urine and Weight Loss? Get Tested for Hepatitis Immediately
सांकेतिक - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

अगर लंबे समय से पेशाब पीला हो रहा है। हल्के बुखार के साथ थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन की समस्या के साथ वजन कम हो रहा है तो ये हेपेटाइटिस बी और सी के लक्षण हैं। इसकी तत्काल जांच कराते हुए इलाज कराएं। एसएन मेडिकल कॉलेज के हेपेटाइटिस क्लीनिक में रोजाना 30 से अधिक मरीज आ रहे हैं। अधिकांश शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। इसे सामान्य परेशानी समझते हैं। 90 फीसदी मरीजों को अन्य किसी बीमारी के ऑपरेशन से पहले हुई जांच पर इसकी जानकारी हुई।
Trending Videos

 

एसएन में निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा
हेपेटाइटस बी और सी गंभीर रोग है। इसके लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच और इलाज की निशुल्क सुविधा है। - डॉ. सूर्यकमल वर्मा, नोडल प्रभारी हेपेटाइटिस क्लीनिक, एसएन मेडिकल कॉलेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- उपयोग की गई सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल न करें।
- इलाज में जरूरत पर भरोसेमंद ब्लड बैंक से ही रक्त लें।
- सुरक्षित संबंध बनाएं, एक से अधिक साथी से संबंध बनाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed