{"_id":"69e62cd54650f725240cb32c","slug":"young-man-returning-from-wedding-dies-in-accident-wife-and-daughter-injured-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम बेटी और पत्नी के सामने पति की दर्दनाक माैत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम बेटी और पत्नी के सामने पति की दर्दनाक माैत; दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक रातभर शादी समारोह में व्यस्तता होने की वजह से जागता रहा। सुबह करीब 7 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। थाना रिजोर क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत उसकी पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों लोग शादी समारोह से लौट रह थे। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी और बेटी को भर्ती कर उपचार दिया गया।
जिला फिरोजाबाद के थाना एका के गांव गुड़िया निवासी आशीष (35) अपनी पत्नी अनीता और 4 वर्षीय बेटी कामिनी के साथ रविवार को अपनी बुआ की बेटी की शादी में एटा के गांव कुसाड़ी आया हुआ था। रात भर शादी समारोह में व्यस्तता होने की वजह से जागता रहा। सुबह करीब 7 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। थाना रिजोर क्षेत्र के बक्शीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़े घायलों पर राहगीरों की नजर पड़ी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत आशीष को मृत घोषित कर दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक के भाई ने बताया कि आशीष शादी समारोह से लौट रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X