{"_id":"69abfa17f0fdb2f2650f5f03","slug":"32-shops-of-barahdwari-aligarh-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारहद्वारी की 32 दुकानें पहुंचेंगी गूलर रोड पर, संपत्ति-निर्माण विभाग बनाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारहद्वारी की 32 दुकानें पहुंचेंगी गूलर रोड पर, संपत्ति-निर्माण विभाग बनाएगा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बारहद्वारी के दुकानदारों को गूलर रोड स्थित नगर निगम की वर्कशॉप के सामने वाली सड़क के किनारे दुकानें बना कर देने की सहमति दी है।
गूलर रोड पर निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
- फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम के बारहद्वारी स्थित परिसर में 49.89 करोड़ की लागत से बने शॉपिंग कांप्लेक्स एवं मल्टी-लेवल कार पार्किंग की एक बड़ी अड़चन दूर कर ली गई है। इस परिसर के सराय लवरिया साइड में बनी पुरानी 32 दुकानों को अब गूलर रोड पर स्थानांतरित किया जाएगा।
Trending Videos
इन दुकानों को स्थानांतरित किए जाने के लिए फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त नहीं हो रहा था। इसका समाधान करने के लिए नगर आयुक्त एवं सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दुकानदारों के साथ वार्ता की। निरंतर वार्ता एवं बैठकों के बाद दुकानदारों ने नगर निगम को लिखित रूप से दुकानों को खाली करने की सहमति दे दी है। दुकानदारों ने अपने शपथपत्र भी प्रस्तुत किए हैं। यह सहमति इस आश्वासन पर दी गई है कि नगर निगम द्वारा उन्हें मूलभूत सुविधाओं से युक्त वेंडिंग जोन में दुकानें उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इन दुकानदारों को गूलर रोड स्थित नगर निगम की वर्कशॉप के सामने वाली सड़क के किनारे दुकानें बना कर देने की सहमति दी है। नगर आयुक्त ने 6 मार्च को गूलर रोड का निरीक्षण कर संपत्ति विभाग और निर्माण विभाग को सुविधाओं से लैस 32 दुकानों के निर्माण के निर्देश दिए हैं।
