{"_id":"6a79879adcfdd4075e0765e2","slug":"a-parked-bus-suddenly-caught-fire-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खड़ी बस में अचानक लगी आग, धूं-धू जलकर हुई राख, नहीं पता चली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खड़ी बस में अचानक लगी आग, धूं-धू जलकर हुई राख, नहीं पता चली वजह
Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM IST
सार
खाली खड़ी बस में अचानक आग लग गई। बस के अंदर से लपटें निकलने लगी। खाना खाकर लौटे बस ड्राइवर के होश उड़ गए। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बस जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बस से उठतीं आग की लपटें
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। दमकल ने आग बुझाई। बस खाली थी, कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बस ड्राइवर फैजान ने बताया कि सवारियों से भरी नॉन एसी निजी बस नोएडा से अलीगढ़ लेकर आया। बस को बंद कर खड़ी करके वह खाना खाने चला गया। वह करीब आधा घंटे बाद वापस आया। वापस आने पर उसने बस को धूं-धू कर जलते देखा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
विज्ञापन
मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड टीम की सहायता से आग को बुझा दिया गया था, कोई घायल या जनहानि नही हुई है । मौके पर शांति है ।
विज्ञापन