फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A parked bus suddenly caught fire

Aligarh News: खड़ी बस में अचानक लगी आग, धूं-धू जलकर हुई राख, नहीं पता चली वजह

Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

खाली खड़ी बस में अचानक आग लग गई। बस के अंदर से लपटें निकलने लगी। खाना खाकर लौटे बस ड्राइवर के होश उड़ गए। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बस जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
A parked bus suddenly caught fire
बस से उठतीं आग की लपटें - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। दमकल ने आग बुझाई। बस खाली थी, कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बस ड्राइवर फैजान ने बताया कि सवारियों से भरी नॉन एसी निजी बस नोएडा से अलीगढ़ लेकर आया। बस को बंद कर खड़ी करके वह खाना खाने चला गया। वह करीब आधा घंटे बाद वापस आया। वापस आने पर उसने बस को धूं-धू कर जलते देखा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
विज्ञापन


मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड टीम की सहायता से आग को बुझा दिया गया था, कोई घायल या जनहानि नही हुई है । मौके पर शांति है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed