सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After 44 years, the gathering of friends was held again

Aligarh News: 44 साल बाद फिर सजी दोस्तों की महफिल

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
After 44 years, the gathering of friends was held again
एक होटल में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के 1982 बैच के विद्या​र्थियों के पुनर्मिलन समारोह में श - फोटो : samvad
विज्ञापन
समय की रफ्तार भले ही चार दशक पार कर जाए, लेकिन सच्ची दोस्ती की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती। ऐसा ही कुछ नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के 1982 बैच के विद्यार्थियों के साथ भी देखने को मिला। जब 44 साल दोबारा मिले, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के रखे अनोखे नाम को याद करके सभी खूब हंसे।
Trending Videos



मंगलवार को एक होटल में आयोजित पुनर्मिलन समारोह में जैसे ही पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिले, वर्षों का फासला पल भर में सिमट गया। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो यादों की पोटली खुलती चली गई। कभी कक्षा की शरारतें, कभी दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पल, तो कभी शिक्षकों की सीख। माहौल ऐसा बना मानो समय ने उल्टी दिशा में चलना शुरू कर दिया हो और सभी फिर से अपने छात्र जीवन में लौट आए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां केवल यादों का आदान-प्रदान ही नहीं हुआ, बल्कि जीवन के वर्तमान पड़ाव पर भी गंभीर और सार्थक चर्चा हुई। दोस्तों ने स्वास्थ्य को संतुलित रखने, मानसिक तनाव से दूर रहने और आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य बनाने पर अनुभव साझा किए। इस समारोह में विवेक बगाई, अरविंद बंसल, प्रवीण अग्रवाल, संजीव सहगल, समर्थ मित्तल, भानु प्रकाश सिंह, आशु त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रवीण बंसल, संजीव जैन, अनुज श्रीवास्तव, अर्जुन दास, हेमंत गुप्ता, नृपेश मिश्रा, नरेंद्र बंसल, प्रदीप गुप्ता, अपूर्व गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed