{"_id":"69b9f72d06dea56e3403a99b","slug":"haj-pilgrims-will-get-digital-hi-tech-smart-watch-aligarh-news-c-2-gur1004-931652-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हज यात्रियों काे मिलेगी डिजिटल हाईटेक स्मार्ट वॉच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हज यात्रियों काे मिलेगी डिजिटल हाईटेक स्मार्ट वॉच
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए इस बार प्रत्येक यात्री को एक हाई-टेक स्मार्ट वॉच दी जाएगी। इस घड़ी की विशेषता यह है कि इसमें यात्री की पूरी प्रोफाइल और मेडिकल जानकारी दर्ज होगी। सऊदी अरब की भीड़ में यदि कोई यात्री रास्ता भटक जाता है, तो जीपीएस के जरिये उसे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।
खुद्दाम ए हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद कहते हैं कि सऊदी अरब पहुंचते ही यह घड़ी स्वतः सक्रिय हो जाएगी। यात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इसे हमेशा चार्ज रखें। अब हज यात्रियों को मक्का में खुद खाना बनाने की जहमत नहीं उठानी होगी। सऊदी सरकार और हज कमेटी ने स्वयं खाना बनाने की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। सभी यात्रियों को कैटरिंग (भोजन) के लिए एक निर्धारित राशि अलग से जमा करनी होगी।
इसके बाद पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को कमेटी के माध्यम से ही बना-बनाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हज समिति ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों का ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
पांच को होगा हज यात्रियों का प्रशिक्षण
हज 2026 के लिए अलीगढ़ से चयनित 430 यात्रियों के लिए पांच अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से एएमयू के जेएनएमसी ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने बताया कि शिविर में डॉ. शारिक अकील और मोहम्मद अदनान नई गाइडलाइंस के साथ हज व उमरा के सफर की जानकारी देंगे।
Trending Videos