सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   he eagle died after being cut by a string

Aligarh News: मांझे से कटी उड़ान, ममता भी नहीं बचा सकी चील की जान

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
he eagle died after being cut by a string
विज्ञापन
चाइनीज मांझे ने एक और उड़ान छीन ली। रेलवे कॉलोनी स्थित मनोरंजन सदन पार्क में घायल होकर जमीन पर आ गिरी एक चील ने दूसरे दिन दम तोड़ दिया। इस कहानी में सबसे मार्मिक पहलू एक बच्ची की जिद का रहा जिसने घायल चील को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया लेकिन आखिर में वह हार गई।
Trending Videos



बीते रविवार को जब घायल चील जमीन पर गिरी, तो उसे देखकर राशि शर्मा का दिल पसीज गया। अपने पिता हितेंद्र कुमार के साथ वह उसे अपने घर ले आई। छोटे-छोटे हाथों से उसने उसके जख्मों पर दवा लगाई, उसे सहलाया, पानी पिलाने की कोशिश की और घंटों उसके पास बैठी रही। मदद के लिए उसने चिकित्सक को भी घर बुलाया। हर बार जब चील हल्की सी हरकत करती, राशि की आंखों में उम्मीद चमक उठती, लेकिन जख्म गहरे थे। दो दिन तक चले इस संघर्ष के बाद मंगलवार को चील ने दम तोड़ दिया। यह देख राशि खुद को रोक नहीं पाई और फफक कर रो पड़ी मानों उसका कोई अपना उससे छिन गया हो। एक तरफ कातिल मांझा, दूसरी तरफ एक बच्ची का मासूम स्नेह, लेकिन इस बार जीत इंसानियत की नहीं, लापरवाही की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भावुक पिता हितेंद्र कुमार ने यहां तक कहा कि यह केवल एक पक्षी की मौत नहीं, बल्कि हमारी संवेदनाओं की सामूहिक हत्या है। घटना की जानकारी वन विभाग को समय रहते दी गई लेकिन मदद के हाथ समय पर नहीं पहुंचे। यदि विभाग सक्रियता दिखाता और सही उपचार समय पर मिल जाता, तो शायद वह चील आज फिर से आसमान में उड़ रही होती। यह सोचकर हैरानी होती है कि मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाला वह एक धागा किसी के जीवन का आखिरी बंधन बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed