फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After emerging from the canal, they were frolicking on the steps and the tracks

Aligarh News: नहर से निकलकर सीढ़ी और पटरी पर कर रहे थे अठखेलियां

Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
After emerging from the canal, they were frolicking on the steps and the tracks
अकराबाद में नानऊ नहर की पटरी पर रेंगता मगरमच्छ। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : samvad
जीटी रोड स्थित नानऊ नहर पुल के पास बृहस्पतिवार को दो मगरमच्छ नहर से निकल कर पटरी पर पहुंच गया। इन्हें देखकर नहर में नहा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। मगरमच्छों को देखने वालों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद मगरमच्छ नहर के गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नानऊ नहर का जब से सुंदरीकरण कराया गया है तभी से दूर-दराज के सैकड़ों लोग नहर में नहाने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग नहर में नहा रहे थे तभी एक मगरमच्छ नहर से निकल कर सीढ़ियों पर आकर रेंगने लगा। दूसरा मगरमच्छ पटरी पर अठखेलियां कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में नहर में पानी का तेज बहाव है और मगरमच्छों का भी खतरा बना हुआ है। इसलिए कुछ दिनों तक नहर में स्नान करने से बचें। वन विभाग की दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि नहर में मगरमच्छ रहते हैं। धूप सेकने के लिए निकल आए होंगे, इसका वीडि़यो किसी ने वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed