फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt made to run over police personnel who arrived to stop mining; two constables injured

Aligarh News: खनन रोकने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर डंपर चढ़ाने की कोशिश, दो सिपाही घायल

Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Attempt made to run over police personnel who arrived to stop mining; two constables injured
अवैध खनन करते पकडे़ गए जेसीबी, डंपर। स्त्रोत : पुलिस - फोटो : samvad
अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करने कुमरपुर के पास पहुंची गोंडा पुलिस टीम पर डंपर चालकों ने वाहन चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने पीछा कर दोनों डम्परों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 1:45 बजे गांव कुमरपुर से भ्यामल खेड़ा मार्ग पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दो डंपरों को रोकने का प्रयास किया तो चालकों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सिपाही जितेंद्र और हिमांशु घायल हो गए, जबकि चालक डंपर लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने बरौला श्मशान के पास घेराबंदी कर दोनों डंपर पकड़ लिए। पूछताछ में गिरफ्तार चालक बौबी निवासी भगतगढ़ी और अजीत सिंह निवासी मजूपुर ने बताया कि वे ओमवीर उर्फ छोटे फौजी और उसके पुत्र कुनाल के डंपर चलाते हैं। पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध खनन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed