सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Hathras BJP new committees announced soon

Aligarh: ब्रज के 17 जिलों में 11 का हो चुका गठन, अलीगढ़-हाथरस भाजपा की नई कमेटियों का ऐलान जल्द संभव

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिला और महानगर में अध्यक्ष सहित कुल 90-90 सदस्यों की जंबो कमेटी तैयार की जा रही है। इसमें मुख्य पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे। सोशल विंग में आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारी की अलग से नियुक्ति होगी।

Aligarh-Hathras BJP new committees announced soon
बीजेपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के लिए चल रहा इंतजार अगले एक दो दिन में खत्म हो सकता है। संकेत हैं कि कभी भी अलीगढ़ जिला व महानगर के अध्यक्षों को कमेटी गठन की घोषणा के लिए बुलाया जा सकता है। बता दें कि ब्रज प्रांत के 17 जिलों में से 11 में कमेटियों का गठन हो चुका है, अब सबकी निगाहें अलीगढ़ और हाथरस पर टिकी हैं।

Trending Videos


इस बार प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए आयु सीमा का कड़ा नियम बनाया है। कमेटी में पद पाने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय कर दी गई है। इस नए नियम ने उन पुराने चेहरों और वरिष्ठ नेताओं की नींद उड़ा दी है, जो लंबे समय से पदों पर काबिज होने का सपना देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिला और महानगर में अध्यक्ष सहित कुल 90-90 सदस्यों की जंबो कमेटी तैयार की जा रही है। इसमें मुख्य पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे। सोशल विंग में आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया प्रभारी की अलग से नियुक्ति होगी। आरक्षण का संतुलन भी ध्यान रखने वाली बात होगी।

कमेटी में कम से कम 30 महिलाएं और 6 एससी-एसटी सदस्य अनिवार्य होंगे। मुख्य पदाधिकारियों में भी सात महिलाएं और दो एससीएसटी सदस्य शामिल किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा बताते हैं कि प्रदेश स्तर से कभी भी कमेटी की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed