{"_id":"69d732b97e714bc57a07574f","slug":"aligarh-weather-due-to-storm-rain-and-hailstorm-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: आंधी-ओलावृष्टि से मौसम ने ली अजीब करवट, दिन में टी-शर्ट, रात में ओढ़ रहे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: आंधी-ओलावृष्टि से मौसम ने ली अजीब करवट, दिन में टी-शर्ट, रात में ओढ़ रहे कंबल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ में दो दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। 11 से 14 अप्रैल के बीच मौसम साफ होगा और तापमान फिर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
अलीगढ़ में बुधवार की शाम आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में आंधी और ओलावृष्टि से मौसम ने अजीब करवट ले ली। दिन में टी-शर्ट पहन रहे हैं और रात में कंबल की जरूरत पड़ रही है। बुधवार को ऐसी भी स्थिति आई कि दोपहर में 27, शाम को तापमान 20 डिग्री हो गया। हवा इतनी ठंडी रही कि 18 डिग्री तापमान महसूस होने लगा। रात दो बजे तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। इस तरह लोगों ने अप्रैल में नवंबर जैसी ठंड एहसास की।
Trending Videos
मौसम विभाग के अनुसार, आठ अप्रैल को अलीगढ़ का सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा। रात में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अहमद मुज्तबा बताते हैं कि यह सब पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसलिए बेमौसम बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि दो दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। 11 से 14 अप्रैल के बीच मौसम साफ होगा और तापमान फिर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।