{"_id":"6a24f777de209d05970ac17e","slug":"amu-mba-msw-bed-and-mph-entrance-exam-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: एमबीए-एमएसडब्ल्यू व एमपीएच प्रवेश परीक्षा आज, 4,254 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, कोलकाता-केरल में भी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: एमबीए-एमएसडब्ल्यू व एमपीएच प्रवेश परीक्षा आज, 4,254 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, कोलकाता-केरल में भी केंद्र
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
एएमयू में एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमपीएच और बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा आज है। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय ने 13 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। साथ ही कोलकाता और कोझिकोड (केरल) में भी प्रवेश परीक्षा होगी।
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमपीएच और बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 जून को होगी। इसके लिए अलीगढ़, कोलकाता और कोझिकोड (केरल) में केंद्र बनाए गए हैं।
एमबीए, एमएसडब्ल्यू और एमपीएच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जबकि बीएड की प्रवेश परीक्षा शाम चार से छह बजे तक होगी। एमबीए, एमएसडब्ल्यू और एमपीएच पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4,254 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 2,398 पुरुष और 1,569 महिला अभ्यर्थी अलीगढ़ केंद्र पर परीक्षा देंगे। इसके अलावा कोलकाता में 177 और कोझिकोड में 110 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2,184 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें अलीगढ़ केंद्र पर 1,155 महिला और 472 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि शेष विद्यार्थी अन्य केंद्रों पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में विश्वविद्यालय ने महिला कॉलेज, कला संकाय, जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज, विज्ञान संकाय लेक्चर कॉम्प्लेक्स, शिक्षा विभाग, वाणिज्य विभाग, भूगोल विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, भूगर्भ विज्ञान विभाग, प्राणी विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, वीमेंस पॉलिटेक्निक और विधि संकाय सहित 13 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।