फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bail plea of SP leaders rejected

Aligarh News: दो सपा नेताओं की जमानत याचिका खारिज, जैकी ठाकुर ने अदालत में की समर्पण याचिका दाखिल

Thu, 30 Jul 2026 04:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Jul 2026 04:01 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट पर जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। पुलिस को प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंके जाने की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती की। इसी दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई थी।

विज्ञापन
Bail plea of SP leaders rejected
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में अलीगढ़ में हुए प्रदर्शन के मामले में सपा नेताओं को राहत नहीं मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोपाल सैनी और बाबू सिंह धनगर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, मामले में आरोपी सपा नेता जैकी ठाकुर ने अदालत में समर्पण याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन


24 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। पुलिस को प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंके जाने की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती की। इसी दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदर्शनकारियों ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर सतवीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को खदेड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सपा नेता गोपाल सैनी ने इंस्पेक्टर को धक्का दे दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंस्पेक्टर को अपनी सर्विस पिस्टल निकालनी पड़ी थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने सात नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपाल सैनी और बाबू सिंह धनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में सपा नेताओं से मिले पदाधिकारी 
जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और जिला महासचिव मनोज यादव ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कानूनी लड़ाई लड़ेगी। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर न्याय की मांग की जाएगी। जमानत से लेकर आगे की सभी कानूनी कार्रवाई पार्टी स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed