{"_id":"6a6c4ff06cf514e2610a4474","slug":"class-7-student-beaten-up-in-school-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल में कक्षा सात के छात्र की पिटाई, वीडियो पर बीएसए ने थमाया नोटिस, शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल में कक्षा सात के छात्र की पिटाई, वीडियो पर बीएसए ने थमाया नोटिस, शिक्षक बर्खास्त
Fri, 31 Jul 2026 01:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:04 PM IST
सार
छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे शिवा को किसी बात पर पीटीआई शिक्षक संदीप चौधरी ने थप्पड़ मारे थे। इसकी शिकायत उन्होंने तत्काल स्कूल प्रबंधक केतन सिंह से की थी। प्रबंधक ने उनके सामने ही शिक्षक को बुलाकर फटकार लगाई थी, जिसके बाद वह घर लौट आए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ छात्र को पीटता शिक्षक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के भांकरी जिरौली स्थित केतन कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षक ने कक्षा सात के छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने स्कूल प्रशासन को नोटिस दिया है। स्कूल प्रशासन ने पीटीआई शिक्षक संदीप चौधरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसकी शिकायत शिक्षक संदीप चौधरी के पास पहुंची। उन्होंने एक छात्र को कई थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी बीएसए आलोक कुमार सिंह को मिली, जिस पर उन्होंने स्कूल प्रशासन को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक केतन सिंह ने बताया कि छात्र को पीटने वाले शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अभिभावक ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।
विज्ञापन
पिता ने किया शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इन्कार
छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे शिवा को किसी बात पर पीटीआई शिक्षक संदीप चौधरी ने थप्पड़ मारे थे। इसकी शिकायत उन्होंने तत्काल स्कूल प्रबंधक केतन सिंह से की थी। प्रबंधक ने उनके सामने ही शिक्षक को बुलाकर फटकार लगाई थी, जिसके बाद वह घर लौट आए। छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह घटना 20 जुलाई की है। वह शिक्षक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। छात्र के पिता ने थाना गभाना में लिखित बयान दिया है।
विज्ञापन