{"_id":"6a6c7043ef27951965006e96","slug":"husband-throws-acid-on-wife-during-namaz-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब, आरोपी मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब, आरोपी मौके से हुआ फरार
Fri, 31 Jul 2026 03:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:23 PM IST
सार
पत्नी का बार-बार काम के लिए टोकना आरोपी पति को नागवार गुजरा और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। पति ने उस वक्त अपनी पत्नी को निशाना बनाया जब वह घर में नमाज अदा कर रही थी। उसने बेरहमी से महिला के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर उस वक्त तेजाब डाल दिया जब वह नमाज पढ़ रही थी। इस वारदात के बाद से आरोपी पति मौके से फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला अपने पति से अक्सर काम-धंधा करने और कमाने के लिए कहती थी। पत्नी का बार-बार काम के लिए टोकना आरोपी पति को नागवार गुजरा और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था।
विज्ञापन
गुस्से में अंधा हो चुके पति ने शुक्रवार को उस वक्त अपनी पत्नी को निशाना बनाया जब वह घर में नमाज अदा कर रही थी। उसने बेरहमी से महिला के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम संजीव कुमार के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।