सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bride entered on a camel for the varmala ceremony

Aligarh News: वरमाला के लिए ऊंट पर की दुल्हन ने एंट्री, देखते रह गए सभी घराती और बराती

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी वाले दिन वरमाला के लिए मिताली ने ऊंट पर सवार होकर जैसे ही एंट्री की, उसे घराती-बराती देखते ही रह गए। दुल्हन ऊंट से स्टेज तक पहुंची और उतरकर दुल्हा के गले में वरमाला पहनाने की रस्म पूरी की।

bride entered on a camel for the varmala ceremony
वरमाला के लिए ऊंट पर सवार होकर पहुंची दुल्हन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए एंट्री करती है। जिसे देखकर घराती और बराती देखते ही रह गए। ऊंट से उतरकर दुल्हन ने दुल्हा के गले में वरमाला डालकर रस्म पूरी की। 

Trending Videos


अलीगढ़ के तालसपुर स्थित मदन पैलेस में शंकर लाल सैनी की पांच बेटियों में सबसे छोटी बेटी मिताली की शादी थी। बताया जा रहा है कि मिताली ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए वरमाला रस्म में एंट्री अलग ढंग से करने की प्लानिंग की। गूगल पर सर्च किया गया। अंतत: तय हुआ कि ऊंट पर जैसलमेर स्टाइल में दुल्हन सवार होकर वरमाला के लिए एंट्री करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऊंट 10 हजार में तय किया गया। शादी वाले दिन वरमाला के लिए मिताली ने ऊंट पर सवार होकर जैसे ही एंट्री की, उसे घराती-बराती देखते ही रह गए। दुल्हन ऊंट से स्टेज तक पहुंची और उतरकर दुल्हा के गले में वरमाला पहनाने की रस्म पूरी की। दुल्हन की ऊंट पर एंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed