{"_id":"69a5f732266767fcc8033eea","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-riding-a-bike-died-in-an-accident-aligarh-news-c-110-1-sali1009-101859-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
जगवीर फ़ाइल फोटो
- फोटो : samvad
विज्ञापन
रविवार की रात लोडर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक पर धर्मपुर स्थित अमरूद के बाग से गांव गोठनी लौट रहे थे।
बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव परावली निवासी जगवीर (35) पुत्र उत्तरपाल और उनके बहनोई गांव बझेड़ा निवासी जुगेंद्र (30) पुत्र विक्रम सिंह धर्मपुर और गोठनी में अमरूद के बाग ठेके पर लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया है कि रविवार की देर रात जगवीर अपने बहनोई जुगेंद्र के साथ धर्मपुर स्थित बाग से बाइक पर गोठनी जा रहे थे।
रास्ते में शाहपुर बैरिकेडिंग के पास सामने से आ रही एक पिकअप लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जगवीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जुगेंद्र को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना से जगवीर की पत्नी मुनेश देवी और उनके बच्चों अजय, अमित, चिंटू, रोहित, अनु व देवकी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, जुगेंद्र की पत्नी मीना देवी और उनके बच्चे विवेक, राधा व देवकी का भी बुरा हाल है। थाना पुलिस ने बताया है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos