सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two friends died in road accident in Aligarh third one is critical One Young man married just 11 days earlier

मातम में बदलीं खुशियां: बाइक सवार दो दोस्तों की हादसे में मौत, तीसरा गंभीर; 11 दिन पहले ही हुई थी छोटे की शादी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से होली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों युवकों में से एक की शादी 11 दिन पहले ही हुई थी।

Two friends died in road accident in Aligarh third one is critical One Young man married just 11 days earlier
मृतक छोटू व भूपेंद्र फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के आगरा रोड स्थित शाहपुर गांव के पास सोमवार देर रात बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
Trending Videos


तीनों शहर के थाना सासनीगेट क्षेत्र के पला होली चौक के रहने वाले हैं और हाथरस के कस्बा सासनी में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। एक ही मोहल्ले में दो युवकों की मौत के बाद होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सासनीगेट इलाके के होली पला चौक निवासी छोटे (22 ) पुत्र हरि सिंह, भूपेंद्र (23) पुत्र कालीचरन और नरेश( 25) पुत्र महेंद्र सिंह आपस में दोस्त हैं। सोमवार रात करीब 11:30 बजे तीनों भूपेंद्र की रिश्तेदारी में सासनी, हाथरस जाने के लिए बाइक से निकले थे। 

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
थाना मडराक इलाके के आगरा रोड स्थित शाहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंची।  जहां चिकित्सकों ने छोटे और भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। 

 

तीसरे घायल नरेश को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत इलाके में मातम पसर गया है। इसमें छोटे की अभी 11 दिन पहले ही 20 फरवरी को शादी हुई थी। पत्नी और परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed