सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies due to wrong treatment by surgeon

Aligarh News: जर्राह के गलत इलाज से महिला की मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wrong treatment by surgeon
मौत पर विलाप करतीं परिवार की महिलाएं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव टीकरी निवासी महिला की जर्राह की दुकान पर मौत हो गई। घटना के बाद हंगामा होते देख जर्राह दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने गलत इलाज से मौत होने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

मरने वाली सिया देवी (56) गांव टीकरी निवासी छेदालाल की पत्नी थी। दो दिन पहले उन्हें सर्दी और खांसी की समस्या हुई थी। परिजन उन्हें लेकर गंगीरी चौराहे पर स्थित एक जर्राह के पास लेकर पहुंचे। छेदालाल का आरोप है कि जर्राह ने इंजेक्शन लगाया था, जिससे उन्हें आराम मिल गया। सोमवार को वह फिर से जर्राह के पास पत्नी को लेकर आए थे, जिसपर उसने फिर से इंजेक्शन लगाया। पहली बार आधी डोज का इंजेक्शन लगाया, सोमवार को पूरी डोज लगाई।इंजेक्शन लगने के बाद सिया देवी को बेचैनी और घबराहट की समस्या हुई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर भीड़ लग गई और हंगामा होने लगा। जर्राह दुकान छोड़कर भाग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान किसी ने कहा कि अभी महिला की सांसे चल रही हैं। परिजन उसे लेकर छर्रा ले गए और चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने सिया देवी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव ले गए। छेदालाल ने बताया कि मेरे तीनों बेटो पानीपत रहते हैं, उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सिया देवी ने अपने पीछे पति व चार बच्चे, तीन बेटे और एक विवाहित बेटी को बिलखता छोड़ गई है। इंस्पेक्टर रणजीतसिंह ने बताया कि झोलाछाप डाक्टर का इंजेक्शन लगने के बाद सिया देवी की मौत हुई है। परिजन कार्रवाई करना चाहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी।

सीएचसी छर्रा प्रभारी कुशलपालसिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं। इस मामले की जांच कराकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed