सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School manager, bus driver sent to jail for unintentional murder of girl

Aligarh News: बच्ची की गैर इरादतन हत्या में स्कूल प्रबंधक-बस चालक को भेजा जेल

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
School manager, bus driver sent to jail for unintentional murder of girl
पुलिस की गिरफ्त में स्कूल प्रबंधक व बस चालक। स्रोत: पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
दौड़ती स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर छात्रा अनन्या (7) की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्रबंधक व बस चालक को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस स्कूल प्रबंधक को मथुरा से गिरफ्तार करके लाई थी, जबकि बस चालक घटना वाले दिन से ही कासगंज पुलिस हिरासत में था।
Trending Videos


रविवार रात पुलिस उसे कासगंज के ढोलना थाने से गंगीरी लेकर आई थी। आरटीओ स्तर से दी गई तहरीर को भी परिवार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शामिल कर लिया गया है। गंगीरी चौराहे पर रहने वाले मूल रूप से दादों के गांव बिलौना चितरासी के रवि कुमार के दो बच्चों में यजत (10) पहली कक्षा में व अनन्या (7) यूकेजी में गांव भुड़िया स्थित माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना की तरह यजत व अनन्या छुट्टी के बाद स्कूल बस में सवार होकर घर आ रहे थे। अनन्या बस के पिछले पहिये के ठीक ऊपर वाली सीट पर बैठी थी। तभी चलती बस के टूटे फर्श से सीट पर बैठी अनन्या अचानक नीचे गिर गई और सीधे पहिये के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में गंगीरी में पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्होंने स्कूल की पीटीएम में स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार को बस की खस्ता हालत के विषय में बताया था और उसे सही कराने के लिए कहा था, उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते शनिवार को हुई दुर्घटना में बच्ची की मौत हो गई।

उन्होंने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि घटना में बस चालक कासगंज ढोलना के गांव बिरहरा के चंद्रप्रकाश के साथ-साथ प्रबंधक अरविंद कुमार का पूरा हाथ है। उनकी लापरवाही से घटना हुई। यह मानव वध की श्रेणी में आता है। सीओ छर्रा संजीव तोमर के अनुसार इस मामले में बस चालक पहले दिन से हिरासत में था। उसे रात ढोलना थाने से लाया गया। अरविंद को मथुरा से गिरफ्तार किया गया। दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।



एआरटीओ की तहरीर में ये आरोप

इस मामले में एक तहरीर एआरटीओ प्रवेश कुमार की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें बस अनफिट होने व नियमों को पूरा न करने का आरोप है। इसी मामले में फिटनेस जारी करने व बस संचालन होने के आरोप में एआरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह व पूर्व आरआई चंपालाल को निलंबित किया गया है। सीओ के अनुसार इस तहरीर को परिवार की प्राथमिकी में ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed