सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of the water tank of the government hospital in Aligarh

अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल: छिपकली-काई और कीड़े, अस्पतालों में पानी की टंकियों की ऐसी है बदहाली

नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ के सरकारी अस्पतालों के पानी की टकियों का हाल-बेहाल है। कई टंकियों के ढक्कन टूटे या खुले पड़े थे। कुछ टंकियों में पानी के ऊपर काई जमी थी और कीड़े तैरते दिखाई दिए। एक टंकी में छिपकली भी मिली, जबकि दूसरी टंकी के पास बंदर पानी पीता नजर आया।

condition of the water tank of the government hospital in Aligarh
मलखान सिंह जिला अस्पताल के पानी की टंकी में छिपकली व कीड़े, दीनदयाल हॉस्पिटल की टूटी टंकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एक तरफ अलीगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग ने 9 मार्च को डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया नियंत्रण को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की। दूसरी ओर उसी दिन शहर के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में पानी की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

Trending Videos


अमर उजाला की पड़ताल में जिला अस्पताल मलखान सिंह, मोहनलाल महिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल की छतों पर रखी पानी की टंकियां बदहाल मिलीं। कई टंकियों के ढक्कन टूटे या खुले पड़े थे। कुछ टंकियों में पानी के ऊपर काई जमी थी और कीड़े तैरते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पानी की टंकी में पानी पीता बंदरएक टंकी में छिपकली भी मिली, जबकि दूसरी टंकी के पास बंदर पानी पीता नजर आया। इन अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार आते हैं, जिन्हें इसी पानी का उपयोग करना पड़ता है। टंकियों की नियमित सफाई और देखरेख न होने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed