{"_id":"69944de19e084568d1083d47","slug":"congress-leader-house-arrested-in-aligarh-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: विधानसभा घेराव और विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेसी नेता 'हाउस अरेस्ट', जिले भर में पुलिस का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: विधानसभा घेराव और विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेसी नेता 'हाउस अरेस्ट', जिले भर में पुलिस का कड़ा पहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमबीर सिंह, विवेक बंसल (पूर्व विधायक),श्योराज जीवन (वरिष्ट नेता),नावेद खान (शहर अध्यक्ष), शेरपाल सविता आदि को नजरबंद किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमबीर सिंह पुलिस की नजरबंदी में
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा घेराव और विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 17 फरवरी सुबह अलीगढ़ जिले के कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Trending Videos
प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमबीर सिंह को लोधा स्थित उनके पैतृक गांव मूसेपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि वह लखनऊ कूच न कर सकें। इसके अलावा, अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी रोक दिया गया, जिनमें विवेक बंसल (पूर्व विधायक),श्योराज जीवन (वरिष्ट नेता),नावेद खान (शहर अध्यक्ष),शेरपाल सविता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेसियों में भारी रोष है। जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमबीर सिंह ने कहा सरकार विपक्ष की आवाज से डर गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। नेताओं का कहना है कि उन्हें जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने से रोका जा रहा है, लेकिन सरकार के इस दमनकारी रवैये के बावजूद उनका विरोध प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए जिले की सीमाओं और प्रमुख नेताओं के आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।