सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   issue of the poor condition of Ahilyabai Holkar Stadium was raised in the Legislative Council

Aligarh News: अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा विधान परिषद में गूंजा, कोचों की कमी पर जताई चिंता

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की है कि स्टेडियम की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारा जाए और खाली पड़े कोच के पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां की जाएं, ताकि अलीगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखरने का पूरा अवसर मिल सके।

issue of the poor condition of Ahilyabai Holkar Stadium was raised in the Legislative Council
विधान परिषद में अलीगढ़ स्टेडियम का मुद्दा उठाते एमएलसी मानवेंद्र सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कोचों की कमी का मामला अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद (सदन) तक पहुंच गया है।

Trending Videos


विधान परिषद सदस्य  ठाकुर मानवेंद्र सिंह ने सदन में नियम-105 के तहत इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान स्टेडियम की दुर्दशा की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि अलीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिले में खेल सुविधाओं का अभाव युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर मानवेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की है कि स्टेडियम की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारा जाए और खाली पड़े कोच के पदों पर जल्द से जल्द नियुक्तियां की जाएं, ताकि अलीगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखरने का पूरा अवसर मिल सके।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम जिले का मुख्य खेल केंद्र है। यहां की बदहाली दूर करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि हमारे युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।- ठाकुर मानवेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य


प्रमुख समस्याएँ जो सदन में रखी गईं

  • प्रशिक्षक (कोच) की कमी: विभिन्न खेलों के लिए स्थाई कोच न होने से खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है।
  • अव्यवस्था का आलम: स्टेडियम परिसर में बुनियादी सुविधाओं और रखरखाव का भारी अभाव है।
  • खेल सामग्री की अनुपलब्धता: खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed