{"_id":"699436354a04d9270b0078eb","slug":"amu-student-assaulted-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: छात्र संघ की आवाज उठा रहे स्टूडेंट संग मारपीट, प्रॉक्टर और एसएसपी से की शिकायत, जान को बताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: छात्र संघ की आवाज उठा रहे स्टूडेंट संग मारपीट, प्रॉक्टर और एसएसपी से की शिकायत, जान को बताया खतरा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार
एएमयू छात्र का आरोप है कि यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में एक कार्यक्रम था। जिसमें वीसी और एसएसपी आने वाले थे। वहां पर हम गए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही हाथापाई, मारपीट और जानलेवा हमला किया।
एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचा एएमयू छात्र सोनपाल सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए मौन धरने पर बैठने वाले छात्र सोनपाल सिंह ने प्रॉक्टोरियल सदस्य व सिक्योरिटी ऑफिसर पर मारपीट करने, धमकी देने व अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर उसने प्रॉक्टर और एसएसपी से शिकायत भी की है।
Trending Videos
एएमयू छात्र सोनपाल सिंह ने बताया कि विवि में छात्र संघ चुनाव के लिए मौन धरना किया और अब अवज्ञा आंदोलन चला रहे हैं। 16 फरवरी को यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में एक कार्यक्रम था। जिसमें वीसी और एसएसपी आने वाले थे। वहां पर हम गए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही हाथापाई, मारपीट, जानलेवा हमला किया। उन्होंने वीसी वाले किसी भी कार्यक्रम में से आने से मना किया। इसे लेकर हमने प्रॉक्टर ऑफिस को इसकी शिकायत दी। आज भी हम अलीगढ़ एसएसपी से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे यूनिवर्सिटी इंतजामिया से जान का भी खतरा है। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और मारपीट करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही छात्र संघ विद्यार्थियों की आवाज उठाने का मंच है, उसे भी बनाया जाना चाहिए।
मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि स्थानीय पुलिस को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। एएमयू के प्रॉक्टर नवेद खान ने कहा कि छात्र ने आरोप लगाया है और शिकायत दी है।