{"_id":"69ec761104df5cda5c08fb02","slug":"controversy-over-the-list-of-aligarh-public-school-education-committee-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"APS: अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति की सूची पर आया नया विवाद, उपनिबंधक को भेजी गई आपत्ति, यह लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
APS: अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति की सूची पर आया नया विवाद, उपनिबंधक को भेजी गई आपत्ति, यह लगाए आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. आसिम जफर ने उपनिबंधक चिटफंड एवं सोसायटी, आगरा को पत्र भेजकर कथित समिति की सूची को कपटपूर्ण तरीके से पंजीकृत कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 की सूची के पंजीकरण को लेकर नया विवाद सामने आया है।
Trending Videos
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलसचिव और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. आसिम जफर ने उपनिबंधक चिटफंड एवं सोसायटी, आगरा को पत्र भेजकर कथित समिति की सूची को कपटपूर्ण तरीके से पंजीकृत कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसी तरह एक और सदस्य को मृत दिखाया, जबकि वह अभी जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि समिति के कथित अध्यक्ष पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह का निवास अमेरिका दर्शाया गया, जबकि उनका वर्तमान पता गुरुग्राम बताया गया है। इसी तरह प्रो. नफीस अहमद को 5 फरवरी 2026 को मृत दिखाया गया, जबकि उनके निधन की तिथि 16 फरवरी 2026 बताई गई है। अजीजा रिजवी को वर्ष 2025-26 की समिति में अध्यक्ष दर्शाया गया, जबकि उन्होंने लिखित रूप से कहा है कि वे कभी समिति की किसी बैठक में शामिल नहीं हुईं और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके नाम के उपयोग के लिए न उनकी सहमति ली गई।

कमेंट
कमेंट X