फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Curbing traffic jams or facing inconvenience... three major city roads to go one-way starting tomorrow

Aligarh News: जाम पर लगाम या होंगे परेशान...कल से शहर के तीन प्रमुख मार्ग वन-वे

Wed, 15 Jul 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Curbing traffic jams or facing inconvenience... three major city roads to go one-way starting tomorrow
सेंटर प्वाइंट से स्टेशन की ओर जाने वाला यह मार्ग होगा वन-वे। संवाद
जाम से निजात दिलाने के लिए महानगर के तीन प्रमुख मार्गों पर 16 जुलाई से वन-वे यातायात व्यवस्था लागू हो रही है। ऐसे में दुबे का पड़ाव चौराहे पर तीन दिवसीय ट्रैफिक डायवर्जन प्लान फेल होने के बाद पुलिस के सामने इसे प्रभावी ढंग से लागू करने की चुनौती है। वहीं, व्यापारियों और आम लोगों के मन में भी सवाल है कि नया प्रयोग जाम कम करेगा या उनकी परेशानी को और बढ़ाएगा।
विज्ञापन


महानगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सेंटर प्वाइंट से रेलवे स्टेशन मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। अब वाहन केवल सेंटर प्वाइंट चौराहे से मधोपुरा होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। रेलवे स्टेशन से वापस सेंटर प्वाइंट आने वाले वाहनों को स्टेट बैंक तिराहा घूमकर आना होगा।
विज्ञापन



इसके अलावा सेंटर प्वाइंट से समद रोड होते हुए रामघाट रोड गांधी आई हॉस्पिटल की तरफ केवल जाने का रास्ता खुला रहेगा। रामघाट रोड से सेंटर प्वाइंट की तरफ आने वाले वाहन अब सीधे नहीं आ सकेंगे। उन्हें रामघाट रोड से जनकपुरी होते हुए मैरिस रोड के रास्ते या फिर किशनपुर तिराहा-लक्ष्मीबाई मार्ग होकर मैरिस रोड के रास्ते सेंटर प्वाइंट पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अचल ताल से पालीवाल मार्ग होकर आगरा-हाथरस अड्डा जाने वाले मार्ग को भी वन-वे किया जाएगा। यहां से वाहन केवल हाथरस अड्डा की तरफ जा सकेंगे। हाथरस अड्डा या आगरा रोड से अचल ताल की तरफ आने वाले वाहनों को ब्राह्मणपुरी या मदार गेट चौराहा होकर आना होगा।


जनता का सहयोग जरूरी : एसपी ट्रैफिक

एसपी यातायात प्रवीण कुमार ने बताया कि यातायात में किए जा रहे इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य जनता को रोजाना लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाना है। शुरुआत में लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस विभाग व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगा, ताकि लोग नए रूट से वाकिफ हो सकें। उन्होंने शहरवासियों से इस नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।



कहीं स्वागत तो कहीं लोगों में चिंता

यातायात विभाग के इस कदम पर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और जानकारों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगई ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सेंटर प्वाइंट पर रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों का धंधा भी चौपट हो रहा था। इस कदम से बाजार को बड़ी राहत मिलेगी।

दूसरी ओर, अचल ताल के व्यापारी मयंक अग्रवाल ने नीति पर चिंता जताते हुए कहा कि बदलाव से जाम तो कम होगा, लेकिन व्यापारियों की व्यावसायिक चुनौतियां बढ़ जाएंगी। वन-वे होने के कारण मालवाहक वाहनों जैसे छोटा हाथी को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे माल ढुलाई का खर्च और समय दोनों बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed