फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Rakhi won't end up in the trash; it will turn into a plant as soon as it touches the soil

Aligarh News: कचरे में नहीं जाएगी राखी, मिट्टी में जाते ही बनेगी पौधा

Wed, 15 Jul 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The Rakhi won't end up in the trash; it will turn into a plant as soon as it touches the soil
अतरौली के गांव खेड़ाबाद में राखी बनातीं महिलाएं। संवाद
अतरौली के गांव खेड़ाबाद नगलिया की महिलाएं भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। गांव की अलका वर्मा के नेतृत्व में जय शनि देव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस बार ऐसी सीड राखी (बीज वाली राखी) तैयार की है, जो बाद कचरे में नहीं जाएगी, बल्कि मिट्टी में जाते ही कुछ समय बाद पौधे का रूप ले लेगी।
विज्ञापन



समूह संचालिका अलका वर्मा ने बताया कि सामान्य राखियां त्योहार के बाद कचरे में चली जाती हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। इसी समस्या को देखते हुए महिलाओं ने पर्यावरण के अनुकूल राखियां बनाने का निर्णय लिया। इन राखियों को तैयार करने में मिट्टी, हैंडमेड पेपर और सूती-रेशमी कलावे का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


इन विशेष राखियों में तुलसी, गेंदा, टमाटर और मिर्च जैसे उपयोगी एवं औषधीय पौधों के बीज लगाए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद भाई इन राखियों को गमले या बगीचे की मिट्टी में लगा सकते हैं, जहां कुछ समय बाद पौधे विकसित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलका वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मेहनत से इन राखियों को तैयार कर रही हैं और बाजार में भी इनकी मांग भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल राखियों को अपनाने से रक्षाबंधन का त्योहार रिश्तों की मिठास के साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी देगा। जय शनि देव स्वयं सहायता समूह की यह पहल महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed