फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notorious Sonu produced in court in three cases

Aligarh News: कुख्यात सोनू की तीन मामलों में हुई कोर्ट में पेशी

Wed, 15 Jul 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Notorious Sonu produced in court in three cases
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी और पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड के सजायाफ्ता सोनू गौतम को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बनारस से अलीगढ़ लाया गया। यहां उसे तीन अलग-अलग मामलों में एडीजे ईसी एक्ट राकेश वशिष्ठ की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन



मूल रूप से गोंडा के शहरी मदनगढ़ी निवासी सोनू गौतम पर अलीगढ़ में कई संगीन मामले दर्ज हैं। मंगलवार को उसे तीन अलग-अलग मुकदमों में कोर्ट में पेश किया गया, जिनमें हरदुआगंज में ठेकेदार अनिल चौधरी की हत्या, बन्नादेवी में पुलिस मुठभेड़ और क्वार्सी क्षेत्र का गेस्ट हाउस गोलीकांड शामिल है।
विज्ञापन



अदालत की कार्यवाही पूरी होने के बाद पुलिस बल उसे वापस बनारस लेकर रवाना हो गया। कोर्ट ने अब इन तीनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि मुकर्रर की है। पेशी के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed