{"_id":"6a6b4a9dd376f38a4f055769","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-ambedkar-park-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आंबेडकर पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नशे का आदी था मृतक, जांच-पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आंबेडकर पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नशे का आदी था मृतक, जांच-पड़ताल जारी
Thu, 30 Jul 2026 06:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:29 PM IST
सार
मृतक के भाई ने बताया कि राजू नशे का आदी था और करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। कुछ साल बाद भाभी अपने बेटे को लेकर मायके चली गई और दूसरी शादी कर ली। तीन भाई एक अलग रहते हैं व राजू सभी भाइयों से अलग रहता था।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदुआगंज कस्बा के निकटवर्ती गांव नयाबांस नरेंद्र गढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क में पीपल के पेड़ से युवक का शव लटका देख गांव में खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और अलग रहता था।
विज्ञापन
गांव नयाबांस निवासी काले पुत्र पप्पू ने पुलिस को बताया कि वह चार भाई हैं। माता-पिता की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा भाई राजू (32) नशे का आदी था और करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। कुछ साल बाद भाभी अपने बेटे को लेकर मायके चली गई और दूसरी शादी कर ली। तीन भाई एक अलग रहते हैं व राजू सभी भाइयों से अलग रहता था।
विज्ञापन
एसएचओ हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मृतक शराब का आदी बताया गया है। प्रथम दृष्टया, शराब न मिलने के कारण आत्मघाती कदम उठाना प्रतीत हो रहा है। जांच-पड़ताल जारी है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन