{"_id":"6a6b42d29e04ca9eb608126a","slug":"dispute-over-parking-buggy-in-front-of-house-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर के सामने बुग्गी खड़ी करने के विवाद में मारपीट व गाली-गलौज, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर के सामने बुग्गी खड़ी करने के विवाद में मारपीट व गाली-गलौज, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 30 Jul 2026 05:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:56 PM IST
सार
आरोपी घर के सामने बुग्गी खड़ी कर उसमें चारा और गोबर भरता था, जिससे दरवाजे पर गंदगी होती थी। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी मौके पर पहुंच मां-बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
खैर कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैर के गांव फतेहगढ़ी में बुग्गी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़िता रानी देवी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी राजेश रोज उनके घर के सामने बुग्गी खड़ी कर उसमें चारा और गोबर भरता था, जिससे दरवाजे पर गंदगी होती थी। 23 जुलाई को उनकी नाबालिग बेटी ने इसका विरोध किया तो राजेश ने कथित रूप से जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद मनोज, ललित, अशोक और नेत्रपाल भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर मां-बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ खैर अभिषेक पटेल ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन