सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   drum resonates in sehri

Aligarh: माइक और सायरन के दौर में यहां आज भी सहरी में गूंजता है नगाड़ा, 40 साल से जगा रहे मंजूर अहमद

मो. फहीम, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पुराने समय में जब न तो लाउडस्पीकर थे और न ही सायरन, तब मस्जिद में रखा 60 साल पुराना नगाड़ा अलीगढ़ शहर के लोगों को सहरी के लिए जगाने का एकमात्र साधन हुआ करता था। नगाड़े की गूंज दूर-दूर शहर तक सुनाई देती थी।

drum resonates in sehri
सहरी में नगाड़ा बजाकर जगाते मंजूर अहमद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ शहर की ऐतिहासिक ऊपर कोट जामा मस्जिद में रमजान के पाक महीने में सदियों से चली आ रही नगाड़ा बजाने की परंपरा आज भी जीवित है। आज भी लोग नगाड़े की आवाज सुनकर सहरी में उठते हैं।

Trending Videos


आधुनिक दौर में जहां माइक और सायरन से सहरी के लिए रोजेदार को जगाने की व्यवस्था हो चुकी है, वहीं जामा मस्जिद में परंपरा के तौर रमजान का चांद देखकर आज भी नगाड़ा बजाया जाता है। पुराने समय में जब न तो लाउडस्पीकर थे और न ही सायरन, तब मस्जिद में रखा 60 साल पुराना नगाड़ा अलीगढ़ शहर के लोगों को सहरी के लिए जगाने का एकमात्र साधन हुआ करता था। नगाड़े की गूंज दूर-दूर शहर तक सुनाई देती थी। लोग इसी आवाज से जागकर रोजा रखने की तैयारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परंपरा को पिछले 40 वर्षों से भुजपुरा निवासी 60 वर्षीय मंजूर अहमद निभा रहे है। उन्होंने बताया कि वह 20 वर्ष की उम्र से नगाड़ा बजा रहे हैं। उनसे पहले उनके मामू हमीद यह जिम्मेदारी निभाते थे। मंजूर कहते हैं कि नगाड़ा बजाना सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि सवाब का जरिया है। रोजेदारों की मदद कर उन्हें सहरी में जगाना सुकून देता है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके हाथ-पांव में जान है, वह इस परंपरा को जारी रखेंगे।

मस्जिद कमेटी की ओर से उन्हें इसके लिए रमजान में 3500 रुपये मानदेय दिया जाता है। लोग भी आर्थिक सहयोग कर देते हैं, जिससे उनके परिवार की ईद खुशी-खुशी मन जाती है। सैर सैयद नगर कॉलोनी निवासी इजलाल अहमद ने बताया कि काफी वर्ष पहले की बात है, जब हवा का रुख बदलता, तो आवाज सुनाई देती थी। हम सोचते थे कि ऊपर कोट जामा मस्जिद से सर सैयद नगर काफी दूर है, लेकिन रात के सन्नाटे में सहरी के वक्त आवाज आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed