सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing between two groups of BJP workers

Aligarh: भाजपाइयों के दो गुटों में फायरिंग, तीन घायल, 12 पर रिपोर्ट दर्ज, दोनों गुट सांसद के करीबी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Mar 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू व दूसरे गुट के महानगर मंत्री शशांक पंडित व उनके ही गुट के मोहित शर्मा सांसद सतीश गाैतम के करीबी हैं। अक्सर वह उनके साथ बड़े कार्यक्रमों व बैठकों में शामिल होते रहे हैं। दोनों ही गुटों द्वारा महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की दावेदारी की जा रही है।

Firing between two groups of BJP workers
घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष पद की गुटबाजी 12 मार्च देर शाम एक बार फिर से सड़क पर आ गई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े व सांसद सतीश गौतम के करीबी हर्षद हिंदू और शशांक शर्मा, मोहित शर्मा गुटों के बीच पहले विवाद हुआ फिर सराय हकीम क्षेत्र में दोनों गुटों का आमना-सामना होने पर ताबड़तोड़ 30-40 राउंड फायरिंग हुई। इससे इलाके में खलबली मच गई और गोली लगने से दोनों पक्षों के दो लोग व सिविल लाइंस क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। 

Trending Videos


भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और दूसरे गुट में महानगर मंत्री शशांक पंडित व उनके ही गुट के मोहित शर्मा बीच काफी समय से गुटबाजी के चलते विवाद चल रहा है। खासकर भाजपा महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को लेकर दोनों ही गुटों में खुद का वर्चस्व व रुतबा दिखाने को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। इसी क्रम में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई थी। इसको लेकर हर्षद हिंदू व मोहित शर्मा के बीच फोन पर गाली-गलाैज हो रही थी। कई दिनों से दोनों गुटों में आपसी विवाद हल करने को लेकर बातचीत चली आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक गुट के हर्षद हिंदू ने दूसरे गुट के मोहित शर्मा को बातचीत करने के लिए बृहस्पतिवार शाम महावीरगंज के छतरी वाला कुआं पर बुलाया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोहित के साथ हर्षद हिंदू और उनके साथियों ने मारपीट कर दी। मोहित शर्मा ने फोन कर अपने साथी शशांक पंडित, आयुष पंडित आदि को बुला लिया। सभी लोग थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सराय हकीम व बारहद्वारी के बीच हर्षद हिंदू गुट के लोगों ने उन्हें घेर लिया। जहां दोनों के बीच पहले जमकर गाली-गलाैज हुई फिर तमंचों से फायरिंग शुरू हो गई। 

Firing between two groups of BJP workers
सराय हकीम में गोली चलने के बाद लगी लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

फायरिंग में हर्षद हिंदू गुट से शानू वाल्मीकि निवासी पला साहिबाबाद, सासनीगेट व शशांक शर्मा गुट से आयुष पंडित निवासी जयगंज, सासनीगेट के अलावा राहगीर शोएब निवासी सराय हकीम, बन्नादेवी गोली लगने से घायल हो गए। शानू व आयुष पंडित को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह समेत कई थानों की पुलिस माैके पर पहुंच गई। इस बीच दोनों ही गुट वहां से भाग गए। देर रात एसएसपी नीरज कुमार जादाैन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पिछले दिनों मैंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी। इसको लेकर मोहित शर्मा गलत टिप्पणी कर रहा था। इसके विरोध करने पर मोहित ने माफी मांग ली थी। जब वह किसी काम से सराय हकीम की ओर जा रहे थे तभी शशांक पंडित, मोहित शर्मा आदि ने रोक लिया और पथराव करने के साथ ही पिस्टल आदि से फायरिंग कर दी। इसमें शानू वाल्मीकि गोली लगने से घायल हुए हैं। - हर्षद हिंदू, भाजपा महानगर मंत्री युवा मोर्चा
मोहित को फैसले के लिए बुलाया गया था। जहां हर्षद हिंदू व उसके 10- 15 साथियों ने मारपीट कर दी। थाने में शिकायत के लिए जाने पर रोककर मारपीट करने के साथ कई राउंड फायरिंग की। इसमें एक साथी आयुष पंडित घायल हुआ है। किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।- शशांक पंडित, भाजपा महानगर मंत्री युवा मोर्चा
सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों की गुटबाजी व गुंडई चरम पर है। जिस तरह से भरे बाजार में मारपीट व फायरिंग हुई है और उसमें एक राहगीर को भी गोली लगी है, वह सीधे भाजपाइयों की दबंगई का परिणाम है। - अब्दुल हमीद घोषी, सपा महानगर अध्यक्ष

Firing between two groups of BJP workers
सराय हकीम में गोली चलने के बाद लोगों से घटना की जानकारी करते सीओ - फोटो : संवाद

दोनों ही गुट सांसद सतीश गाैतम के करीबी
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू व दूसरे गुट के महानगर मंत्री शशांक पंडित व उनके ही गुट के मोहित शर्मा सांसद सतीश गाैतम के करीबी हैं। अक्सर वह उनके साथ बड़े कार्यक्रमों व बैठकों में शामिल होते रहे हैं।
सराय हकीम में चली गोली में घायल हुए तीन युवकों को देखने जेएन मेडिकल कॉलज पहुँचे एसपी सिटी व अन्य अधिकारीमहानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी
दोनों ही गुटों द्वारा महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की दावेदारी की जा रही है। इसको लेकर ही दोनों पक्षों में लंबे समय से गुटबाजी बनी हुई है। पहले भी कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। हालांकि, पहली बार इन दोनों गुटों में मारपीट व फायरिंग की घटना सामने आई है।

शशांक पर गैंगस्टर समेत कई मुकदमे हैं दर्ज
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार शशांक पंडित गुट पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का भी एक मुकदमा दर्ज है। बाजार में फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Firing between two groups of BJP workers
सराय हकीम में गोली चलने के बाद तैनात पीएसीकर्मी - फोटो : संवाद

पहले भी सामने आ चुकी है भाजपाइयों की रार
भाजपाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना पहली नहीं है। पहले भी गुटबाजी सड़कों पर सामने आती रही है। हैबिटेट सेंटर में महानगर अध्यक्ष गुट के बीच गुटबाजी सामने आई थी। अभद्रता व धक्का -मुक्की के साथ मारपीट तक की नाैबत आ गई थी।

20 जनवरी को भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी राकेश सहाय के साथ मैरिस रोड पर हबीब गार्डन के सामने मारपीट कर दी गई। इस घटना के पीछे थाना बन्नादेवी क्षेत्र में पकड़े गए होटल में देह व्यापार रैकेट का मामला बताया गया था। इस घटना को हैबिटेट सेंटर में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा व उनके गनर के साथ हुई अभद्रता व धक्का-मुक्की का आरोप राकेश सहाय और उनके गुट पर लगा था। इन दोनों ही मामलों में थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीसरे मामले में एक बार फिर से भाजपा युवा मोर्चा महानगर की गुटबाजी व रार सामने आई है।


30-40 राउंड फायरिंग की चर्चा
दो गुटों के बीच पहले विवाद और फिर फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर 30- 40 राउंड फायरिंग होने की चर्चा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस दो-तीन राउंड फायरिंग होने की बात कह रही है।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दोनों गुटों पर अलग-अलग कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। देर रात तक दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद उनकी धरपकड़ और गिरफ्तारी की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed