सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed against former officials of Aligarh Municipal Corporation

Aligarh Nagar Nigam: पूर्व अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पेंशन रोकने की संस्तुति का भेजा जा रहा पत्र

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Mar 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

18 करोड़ रुपये की भूमि विवाद में अलीगढ़ नगर निगम के पूर्व दो अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। साथ ही दोनों की पेंशन रोकने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भी भेजा जा रहा है।

Report filed against former officials of Aligarh Municipal Corporation
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम ने 18 करोड़ रुपये की भूमि विवाद में निगम के पूर्व मुख्य नगर अधिकारी डॉ. नंद किशोर और तत्कालीन संपत्ति अधिकारी/अवर अभियंता गय्यूर अहमद के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने पद का दुरुपयोग करते हुए नगर निगम की भूमि को निजी पक्ष के हित में प्रभावित किया। इससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।

Trending Videos


सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि यह मामला गाटा संख्या 3315, ग्राम कस्बा कोल स्थित लगभग एक बीघा तीन बिस्वा भूमि से जुड़ा है। यह भूमि वर्ष 1946-47 में विधिवत अधिग्रहण के बाद नगर पालिका (वर्तमान नगर निगम) के स्वामित्व में आई थी और अभिलेखों में नगर निगम की संपत्ति दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि दो अप्रैल 2002 को इस भूमि से संबंधित एक समझौता न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसमें नगर निगम की भूमि का एक हिस्सा वादिनी पक्ष के हित में छोड़े जाने का उल्लेख है। यह समझौता न तो नगर निगम बोर्ड की स्वीकृति से हुआ और न ही शासन की अनुमति ली गई। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही पेंशन रोकने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भी भेजा जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान यदि अन्य कोई व्यक्ति भी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed