सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tight security in Aligarh on Alvida Jumma

Aligarh: अलविदा जुमा पर आज कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी, मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

अलविदा जुमा पर अलीगढ़ की जामा मस्जिद, ऊपरकोट, देहलीगेट, सराय रहमान, शाहजमाल समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ आरएएफ व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।

Tight security in Aligarh on Alvida Jumma
ऊपर कोट जामा मस्जिद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) को लेकर अलीगढ़ जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।

Trending Videos


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अलविदा की नमाज के दौरान शहर की जामा मस्जिद, ऊपरकोट, देहलीगेट, सराय रहमान, शाहजमाल समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ आरएएफ व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। संबंधित इलाकों में सीओ और थानेदार लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा जाएगा, ताकि नमाज के समय किसी तरह की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा है कि नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस-प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
अलविदा नमाज पर शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक भारी वाहनों, ई-रिक्शा आदि वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसमें जयगंज पोस्ट ऑफिस से शाहपाड़ा, मदारगेट तिराहे से फूल चैाराहा, मीरूमल चाैराहा से फूल चैाराहा, बारहद्वारी चाैराहा प्रथम व द्वितीय से महावीरगंज की ओर वाहन नहीं चलेंगे।

देहलीगेट चाैराहा से खटीकान चाैराहे, तुर्कमान गेट बाईपास चाैराहा से तुर्कमानगेट, देहलीगेट चाैराहा से कनवरीगंज, खैर रोड से खटीकान चाैराहे की ओर, शाहपाड़ा से फूल चाैराहा, अब्दुल करीम चैाराहा से सब्जी मंडी, महावीरगंज तिराहे घंटाघर से अब्दुल करीम, कनवरीगंज फर्श प्रथम से सब्जी मंडी चाैराहा, खटीकान चाैराहे से हाथीपुल की ओर वाहन नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed