{"_id":"693d1285d48263fcea01296c","slug":"friendship-with-a-teenager-by-changing-name-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: नाम बदलकर की किशोरी से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: नाम बदलकर की किशोरी से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट
Sat, 13 Dec 2025 12:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:45 PM IST
सार
किशोरी कोचिंग जाती थी, तभी उसकी मुलाकात युवक से हो गई। युवक ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से बात शुरू कर दी, उसने अपनी पहचान व नाम बदला हुआ बताया। इस बीच दोस्ती बढ़ने पर उसने किशोरी के अश्लील वीडियो और फोटो तक बना लिए।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते करणी सेना के पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की एक किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर ली। आरोप है कि बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे दी। मामला संज्ञान में आने पर परिजनों संग करणी सेना पदाधिकारी थाने पहुंच गए। प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी कोचिंग जाती थी, तभी उसकी मुलाकात युवक से हो गई। युवक ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से बात शुरू कर दी, उसने अपनी पहचान व नाम बदला हुआ बताया। इस बीच दोस्ती बढ़ने पर उसने किशोरी के अश्लील वीडियो और फोटो तक बना लिए। जब किशोरी को उसकी असली पहचान मालूम हुई तो युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। यहां तक धमकी देने लगा कि अगर दूरी बनाई तो फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन
इस मामले में युवती ने मदद की गुहार लगाई, तब करणी सेना के नेता ज्ञानेंद्र सिंह सहित तमाम साथी परिजनों संग थाने पहुंच गए। काफी देर तक कार्रवाई को लेकर बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएचओ विजय कुमार के अनुसार मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन