सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   groom suffered a stroke during the wedding procession

Aligarh News: जयमाला हुई, पर फेरों के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, हुआ हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

दो बहनों की बरात आई। जयमाला की रस्म पूरी हुई। फेरों के समय एक दूल्हे को दौरा पड़ गया। जिसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मनाने की बहुत कोशिश की गई, पर दुल्हन नहीं मानी।

groom suffered a stroke during the wedding procession
फेरे के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मतवारी बरहद में फेरों के दौरान एक दूल्हे को दौरा पड़ गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। 

Trending Videos


ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार गांव में 10 मार्च को दो बहनों की बरात हाथरस से आई थी। एक बरात गांव नगला रती हसायन और दूसरी नगला शेखा हाथरस से आई थी।11 मार्च की सुबह चार बजे फेरों की रस्म हो रही थी, तभी नगला रती से बरात लेकर आए दूल्हे को दौरा पड़ गया,  जिसके  बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दिनभर दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही। बाद में दहेज का सामान लौटाने के बाद बरात लौट गई। नगला शेखा से आई बरात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed