सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Holi special train will not stop at Hathras

Aligarh News: होली स्पेशल ट्रेन का हाथरस में ठहराव नहीं

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Holi special train will not stop at Hathras
विज्ञापन
सूबेदारगंज से दिल्ली शकूरबस्ती के बीच चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेन का हाथरस जंक्शन पर ठहराव न होने से जिले के यात्रियों में निराशा है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, प्रयागराज और आसपास के शहरों की यात्रा करते हैं, ऐसे में स्थानीय यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से काफी उम्मीदें थीं।
Trending Videos





रेलवे प्रशासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार यह होली स्पेशल ट्रेन एक से 30 मार्च के बीच निर्धारित तिथियों पर संचालित की जाएगी। ट्रेन के हाथरस जंक्शन पर न रुकने के कारण यहां के यात्रियों को अलीगढ़ या टूंडला जैसे नजदीकी स्टेशनों तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय यात्रियों का कहना है कि होली के समय पहले से ही ट्रेनों में भीड़ रहती है। नियमित ट्रेनों में आरक्षण मिलना कठिन हो जाता है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन का हाथरस में ठहराव न होना उनके लिए असुविधा पैदा करेगा।



रेलवे की परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव हाथरस जंक्शन पर भी सुनिश्चित किया जाए। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को हर मुमकिन सुविधाएं दी जा रही हैं, अभी कुछ और होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जाएगी।





रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर इस ट्रेन के ठहराव की मांग करेंगे। व्यापारिक व सामाजिक लिहाज से हाथरस जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव होना जरूरी है। ट्रेन को हाथरस में भी रोका जाए।
-कपिल अग्रवाल, पूर्व सदस्य रेल परामर्शदात्री समिति।






सूबेदारगंज से शकूरबस्ती तक चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन को हाथरस में भी ठहराव मिलना चाहिए। इसके लिए रेलवे प्रशासन से वार्ता की जाएगी। ट्रेन का हाथरस में ठहराव न होना निराशजनक है।
-दिनेश सरदाना, पूर्व सदस्य रेल परामर्शदात्री समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed