Aligarh: मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था गलत काम, तीन महिला व मैनेजर समेत पांच पकड़े, मिलीं शक्तिवर्धक दवाइयां
तलाशी के दौरान पुलिस को मसाज सेंटर से कई आपत्तिजनक और संदेहास्पद सामग्रियां हाथ लगी। इनमें शक्तिवर्धक दवाइयां और अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बरामद की गई यह सामग्री वैध आयुर्वेदिक मसाज से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके किशनपुर तिराहे पर पुलिस ने एक मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध और अनैतिक कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर के मैनेजर समेत दो पुरुषों और तीन महिलाओं को मौके से पकड़ा है। इनमें एक महिला दिल्ली और एक मुरादाबाद की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक अवैध मसाज सेंटर का मालिक गाजियाबाद का रहने वाला सोनू है, जबकि सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी कुनाल नाम का शख्स संभालता है। पुलिस ने कुनाल और एक अन्य स्टाफ कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्वार्सी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि किशनपुर तिराहे पर स्थित एक मसाज सेंटर में वैलनेस और मेकअप आदि की आड़ में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम ने तत्काल योजना बनाकर मौके पर अचानक छापा मारा। पुलिस के अचानक सेंटर के अंदर पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी हो गई। पुलिस ने अंदर मौजूद सभी संदिग्धों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को मसाज सेंटर से कई आपत्तिजनक और संदेहास्पद सामग्रियां हाथ लगी। इनमें शक्तिवर्धक दवाइयां और अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बरामद की गई यह सामग्री वैध आयुर्वेदिक मसाज से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं थी। मौके पर मिलीं तीनों महिलाएं सेंटर पर अपनी मौजूदगी या यहां आने का कोई भी संतोषजनक कारण नहीं बता सकीं। पकड़ी गई तीनों महिलाओं में एक महिला मुरादाबाद की, दूसरी दिल्ली की और तीसरी महिला स्थानीय अलीगढ़ की रहने वाली है।
पुलिस को काफी समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं। पकड़े गए आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही, इस सेंटर पर पहले आने-जाने वाले अन्य ग्राहकों और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी विवरण खंगाला जा रहा है, ताकि इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय