सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   longest Roja of Ramadan 2026

Ramadan 2026: रमजान का 29वां रोजा होगा सबसे लंबा, 18 फरवरी को चांद दिखा तो होगा पहला रोजा, 21 मार्च को ईद

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इसके लिए हाफिजों के नाम तय हो गए हैं। मस्जिद में रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है।

longest Roja of Ramadan 2026
रमजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रमजान महीने में इस बार 29वां रोजा सबसे लंबा होगा। इसकी अवधि करीब 13 घंटे 33 मिनट रहेगी। अगर 17 फरवरी को चांद नजर आता है, तो पहला रोजा 18 फरवरी को होगा, वर्ना पहला 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। ऐसे में इस बार रमजान में पांच जुमे पड़ सकते हैं। 30 रोजा होने पर 21 मार्च को ईद होगी।

Trending Videos


18 को चांद होने पर पहले रोजा का सहरी का वक्त सुबह 5:25 बजे होगा। इफ्तार का वक्त शाम 6:13 बजे होगा। 29वां रोजा का सहरी का वक्त सुबह 5:02 बजे, इफ्तार शाम 6:31 बजे होगा। हाफिज चौधरी इब्राहीम हुसैन ने बताया कि कुरआन की दूसरी आयत सूरह अल बकरा में रोजे को फर्ज बताते हुए उसकी अहमियत बताई गई है। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने बताया कि यह इबादत सब्र और परहेजगारी का महीना है, जिसमें हर बुरे काम से दूर रहकर नेक काम जैसे सदका-जकात (दान) करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद दिखते ही शुरू होगी तरावीह की नमाज
रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इसके लिए हाफिजों के नाम तय हो गए हैं। मस्जिद में रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed