सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mami went with Bhanja before son wedding

Aligarh: बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ गई मामी, थाने के चक्कर काट रहा मामा, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भांजा अक्सर घर आता-जाता था। मामी मायके गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका भांजा मिल गया। वह बहला-फुसलाकर अपनी मामी को अपने साथ ले गया। तभी से वह रिश्तेदारों से संपर्क कर महिला की तलाश में लगा रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला।

Mami went with Bhanja before son wedding
भांजे संग मामी गई - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। अब अतरौली में बेटे की शादी से पहले मामी अपने भांजे के साथ चली गई। पति महिला की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। थाने के भी चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

महिला के पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में उसका भांजा रहता है। भांजा अक्सर घर आता-जाता था। 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका भांजा विक्रम मिल गया। वह बहला-फुसलाकर अपनी मामी को अपने साथ ले गया। तभी से वह रिश्तेदारों से संपर्क कर महिला की तलाश में लगा रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला। पति का आरोप है कि पूछने पर दूसरा पक्ष उसे उल्टा धमकाने लगे। उसने थाने में शिकायत की। 8 फरवरी को पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि 6 मार्च को उसके बेटे की शादी है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। बेटे की शादी के लिए उसकी ननिहाल वालों ने मंगलसूत्र, चेन, पायजेब, अंगूठी आदि जेवर भी खरीदे थे। महिला उन जेवरों सहित एक लाख रुपये नकद मायके से लेकर आ रही थी। आरोप है कि इन सभी सामान सहित भांजा मामी को ले गया है।  इस मामले में विक्रम, केहरी, सुनीता, रूपकला, अजय, रेखा, मूलचंद, सेंकी, पप्पू को नामजद किया गया है। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि मोबाइल नंबर आदि सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

बेटी की शादी से पहले सास चली गई थी दामाद के साथ
अलीगढ़ के दादों थाने के दामाद की मडराक थाना अंतर्गत शादी तय हुई। शादी से पहले होने वाली सास अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई। वहां से सास-दामाद वापस लौटे तो पुलिस ने सास को दामाद के सुपुर्द कर दिया। 10 माह बाद दामाद ने आरोप लगाए कि अब सास अपने बहनोई के साथ चली गई। अभी तक सास-दामाद का मामला चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed