{"_id":"69ef53d8fdd81bffae0bbd04","slug":"marriage-under-fake-identity-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 20 साल बाद पत्नी ने लगाया झूठी पहचान बताकर शादी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 20 साल बाद पत्नी ने लगाया झूठी पहचान बताकर शादी करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने आरोप लगाया कि नदीम ने झूठ झांसा देकर बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम नंदी शर्मा रख लिया है। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं और 11 नवंबर 2003 को उसने शादी कर ली। शादी के बाद नदीम आए दिन गालियां देते हुए पीटने लगा।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक महिला ने शादी के 20 साल बाद अपने पति पर झूठी पहचान बताकर शादी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि शादी के बाद से उसका उत्पीड़न और शोषण जारी है।
Trending Videos
क्वार्सी क्षेत्र के मैरिस रोड इलाके की निवासी पीड़िता की तहरीर पर नदीम अहमद निवासी महावीरपार्क, मैरिस रोड सहित उसके परिजन और अज्ञात लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि वर्ष 2001 में जिम में मुलाकात के दौरान नदीम ने झूठ झांसा देकर बताया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम नंदी शर्मा रख लिया है। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं और 11 नवंबर 2003 को उसने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद नदीम आए दिन गालियां देते हुए पीटने लगा। विरोध करने पर जान से मारने अथवा फंसाने की धमकी देता था। उसे नशीली दवाएं दीं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब हुई। कई बार उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया।
आरोप लगाया कि व्यापार के नाम पर उससे और उसके परिवार से नदीम ने लाखों रुपये और गहने ले लिए। बाद में उसी से अपनी संपत्ति बना ली। आरोप लगाया कि बाद में उसे पता चला कि नदीम पहले से शादीशुदा है। अन्य महिलाओं से भी उसके संबंध हैं। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X