अलम का जुलूस: गंदे पानी में होकर कर्बला पहुंचे अजादार, नगर आयुक्त-नगर निगम के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
चेहल्लुम की 19वीं तारीख पर बाबरी मंडी और फूल चौराहा से अलम का जुलूस निर्धारित मार्ग से निकला, लेकिन चरखवालान चौराहे के पास जलभराव देखकर अजादार भड़क उठे। उन्होंने नगर आयुक्त और नगर निगम के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के शाहजमाल इलाके में कर्बला जाने वाले मार्ग पर कई दिनों से जलभराव है। सोमवार को अजादारों को पहली बार गंदे पानी से होकर कर्बला तक पहुंचना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि अलम को वाहन में रखकर कर्बला पहुंचाना पड़ा। इसको लेकर अजादारों का गुस्सा फूट पड़ा।
चेहल्लुम की 19वीं तारीख पर बाबरी मंडी और फूल चौराहा से अलम का जुलूस निर्धारित मार्ग से निकला, लेकिन चरखवालान चौराहे के पास जलभराव देखकर अजादार भड़क उठे। उन्होंने नगर आयुक्त और नगर निगम के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। अजादारों ने बताया कि बारिश के बाद से कर्बला जाने वाले रास्ते पर लगातार जलभराव बना हुआ है। स्थानीय लोगों और कर्बला कमेटी की ओर से कई बार नगर निगम से पानी निकासी की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
मुतवल्ली मुख्तार जैदी ने कहा कि नगर निगम जलभराव दूर कराने में पूरी तरह विफल रहा। मजलिस होने के बाद मातम हुआ। बसपा नेता सलमान शाहिद ने कहा कि कर्बला के आसपास गंदे पानी ने नगर निगम प्रशासन और शासन की मंशा को साफ तौर पर जाहिर कर दिया है कि इस देश में दूसरी बड़ी आबादी की आस्था का कोई मतलब नहीं है। जुलूस में बाॅबी अख्तर आदि माैजूद रहे।
जुलूस के दाैरान शाहजमाल क्षेत्र में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई है। पार्षद मुर्शफ व आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर ली गई थी। इसके बाद आम सहमति से जुलूस मार्ग को बदला गया। शाहजमाल और आसपास के क्षेत्रों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की टीम लगातार सक्रिय है। खराब पंप को सही करा लिया गया है। चरखवालान चौराहे पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से 1000 किलोलीटर क्षमता का नया पंपिंग स्टेशन भी प्रस्तावित है। - डाॅ. पीके सिंह, महाप्रबंधक जल।
पार्षद ने मांगी माफी
स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने जलभराव की निकासी न होने और अजादारों को कर्बला तक पहुंचने में परेशानी के चलते माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जलभराव खत्म नहीं करा पाए।