सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oath taking ceremony of Aligarh Collectorate Ministerial Union

Collectorate Ministerial Union: अलीगढ़ के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, संभाली जिम्मेदारी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कर्मचारियों की गुटबाजी भी सामने आई। कई कर्मी कार्यक्रम से दूर रहे।

Oath taking ceremony of Aligarh Collectorate Ministerial Union
शपथ ग्रहण के बाद डीएम संजीव रंजन के साथ नए पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अलीगढ़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 26 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाली।

Trending Videos


अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन की उपस्थिति में अलीगढ़ मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ  पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। विनोद कुमार ने अध्यक्ष, सुनील कुमार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अब्दुल वशी ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष की शपथ ली। जिला मंत्री कामिनी शर्मा और कविता सिंह ने संयुक्त मंत्री के रूप में शपथ ली। मनोज कुमार ने संगठन मंत्री, विजय कृष्ण आर्य ने कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार ने संपरीक्षक और देवेश कुमार ने सांस्कृतिक क्रीड़ा मंत्री का काम संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले कर्मचारियों की गुटबाजी भी सामने आई। कई कर्मी कार्यक्रम से दूर रहे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, अर्पित उपाध्याय, पीयूष साराभाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed