{"_id":"6941c7a363f2f2e52201791c","slug":"people-in-chharra-are-longing-for-roadways-buses-aligarh-news-c-112-1-sali1002-102097-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बसों के लिए तरस रहे छर्रा वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बसों के लिए तरस रहे छर्रा वाले
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी नगर पंचायत होने के बाद भी छर्रा में आज तक रोडवेज बस स्टैंड नहीं बना है। यहां से रोडवेज बसों का संचालन भी नहीं हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को अलीगढ़, आगरा और मथुरा सहित आसपास के जिलों तक जाने में खासी परेशानी होती है। कासगंज से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें छर्रा से अतरौली, पहासू होते हुए जाती हैं। इसलिए इन बसों से दिल्ली तक की यात्रा हो पाती है, लेकिन इनका भी समय तय नहीं है।
पहले अलीगढ़ से छर्रा के लिए रात 10:00 बजे तक निजी बसें चलती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बहुत सीमित हो गई है। ग्रामीणों को नगर से कहीं भी जाने के लिए डग्गेमार वाहन, टेंपो, ई-रिक्शा या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। टेंपो और ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से निजी बस संचालकों ने अपनी सेवाएं बहुत सीमित कर दी हैं।
पूर्व में निजी बसों के संचालन से अलीगढ़ शहर से छर्रा आने-जाने में परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अब अलीगढ़ शहर में छर्रा अड्डा का स्थान बौनेर हो जाने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। बौनेर से शहर तक जाने में परेशानी होती है।
-उपेंद्र सिंह लोधी, गांव बरौली।
लंबे अरसे से छर्रा में रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग उठ रही है, लेकिन आज तक इसका निर्माण नहीं किया गया। रोडवेज बसें भी नहीं चल रही हैं, जिससे बहुत परेशानी हो रही है। इसका समाधान कराया जाना चाहिए।
-कुमार गौरव, छर्रा।
टेंपो और ई-रिक्शा के कारण निजी बसों का संचालन बहुत कम हो गया है। इससे व्यापारियों को शहर एवं कहीं और जाने में काफी समस्या हो रही है। प्रशासन को छर्रा में रोडवेज बस स्टैंड बनवाकर बस सेवाएं शुरू करानी चाहिए।
-चिराग गुप्ता, छर्रा।
निजी बसों का संचालन बहुत कम होने से टेंपो में सफर करना पड़ रहा है। कई बार टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हाेने से सवारियां अपनी जान तक गवां चुकी हैं। रोडवेज बसें चलाईं जाएं तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बस स्टैंड भी बनवाया जाए।
-अरुण कुमार पाठक।
Trending Videos