पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police 11 defeated Administration 11

शहर में है चर्चा: अलीगढ़ के एसएसपी ने किया डीएम को आउट, जिलाधिकारी को छोड़ना पड़ा मैदान, यह है मामला

Mon, 06 Jul 2026 05:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

अलीगढ़ पुलिस-11 और अलीगढ़ प्रशासन-11 के बीच मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच हुआ। एसएसपी ने दो ओवर में 18 रन देकर डीएम अविनाश कुमार का अहम विकेट लिया।

विज्ञापन
Police 11 defeated Administration 11
अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के नवीन पुलिस लाइन छेरत स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार देर रात अलीगढ़ पुलिस-11 और अलीगढ़ प्रशासन-11 के बीच मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें अलीगढ़ पुलिस-11 ने 14 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


पुलिस-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाए। ओपनर चंदन राठौर ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि अंकित चौधरी ने 17 गेंदों पर 29 रन की तेज पारी खेली। एसएसपी नीरज जादाैन ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन-11 की ओर से अभय सिंह ने 42 गेंदों पर 49 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन पुलिस-11 की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


एसएसपी ने दो ओवर में 18 रन देकर डीएम अविनाश कुमार का अहम विकेट लिया। रवि देशवाल व अभय सिंह ने दो- दो विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंदन राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed