{"_id":"63e4c2a9c62bfc5c130b7dbd","slug":"renuka-panwar-and-ajay-hooda-won-hearts-in-aligarh-exhibition-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: नुमाइश में रेनुका पंवार एवं अजय हुड्डा ने जीता दिल, सीटों पर झूमते नजर आए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: नुमाइश में रेनुका पंवार एवं अजय हुड्डा ने जीता दिल, सीटों पर झूमते नजर आए दर्शक
Thu, 09 Feb 2023 03:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 03:24 PM IST
सार
अजय हुड्डा ने कमर तेरी लेफ्ट लाइट..., इश्क तेरा तड़फा ..., बहू काने की... सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 52 गज का दामन ...फेम रेनुका पंवार ने काटूं कैसे रात ओ सांवरे..., कर ढ़ोल जुदाइयां.., मेरे रस्के कमर..., गुलाबी आंखे जो तेरी देखीं...आदि गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
रेनुका पंवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ की नुमाइश में कोहिनूर मंच पर बुधवार की रात में हरियाणवी नाइट में चर्चित कलाकार अजय हुड्डा एवं रेनुका पंवार का जलवा देखने को मिला। दोनों ही कलाकरों ने अपने सुरीले गीतों के जरिए दर्शकों के दिल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। इस दौरान उन्होंने दर्शकों की मांग पर अपने पसंदीदा गाने सुनाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शक अपनी सीटों पर झूमते हुए थिरकते नजर आए। इस साल नुमाइश के आयोजन में यह नाइट सबसे अधिक सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन
दर्शकों की दीवानगी का यह आलम था कि शाम से ही कोहिनूर मंच के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। रात आठ बजे तक पूरा पांडाल भर चुका था। बड़ी संख्या में दर्शक खाली मैदान में खड़े होकर हरियाणवी कलाकारों की एक झलक पाने को बेकरार थे और मंच तक जाने को धक्का-मुक्की करने से भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस कर्मियों को लाठियां फटकार उन्हें हटाना पड़ा। तमाम लोग पास होने के बाद भी भीड़ के चलते एंट्री नहीं पा सके। इसको लेकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। हरियाणवी नाइट का इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी एवं एसीएम प्रथम मोहम्मद अमान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
यह गीत गाकर जीता दिल
मंच पर आते ही अजय हुड्डा ने दर्शकों का राम-राम.. सा कहकर अभिवादन किया। उन्होंने कमर तेरी लेफ्ट लाइट..., इश्क तेरा तड़फा ..., बहू काने की... सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 52 गज का दामन ...फेम रेनुका पंवार ने काटूं कैसे रात ओ सांवरे..., कर ढ़ोल जुदाइयां.., मेरे रस्के कमर..., गुलाबी आंखे जो तेरी देखीं..., 52 गज का दामन पैर मटक के चालूंगी..., अंखियों से गोली मारे..., उड़ा..उड़ा रे कबूतर मेरे ..., तेरी आंखा का काजल..., तारे गिन -गिनकर याद मे ..., इश्क तेरा तड़फा ..., तेने छोडूंगी भरतार... आदि गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों की मांग पर अपने पसंदीदा गाना 52 गज का दामन... को दोबारा सुनाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान डांस ग्रुप के कलाकार हरियाणा के पारंपरिक परिधानों में लोकगीतों पर नृत्य करते नजर आए।
बोले हुड्डा, वीआईपी को मत बुलाओ, आम दर्शकों को दो पास
कोहिनूर मंच पर पहुंचे हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा ने दर्शकों की भारी भीड़ को देखकर कहा कि वीआईपी गैलरी खाली पड़ी हुई है और आम दर्शक बाहर खड़े हुए हैं। ऐसे में नुमाइश प्रशासन को वीआईपी की बजाए आम दर्शकों को पास देने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि वे भी कार्यक्रम का आनंद उठा सकें।