सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Report filed against 18 nominees in Talsapur stone pelting case

Aligarh News: तालसपुर पथराव में दोनों पक्षों के 18 नामजदों पर रिपोर्ट दर्ज, चार दबोचे, भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 23 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहसिन उर्फ हाजी नाम के युवक ने नशे में इंस्टाग्राम पर रील डालते हुए ईद के बाद देखने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर दी। इसी विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। 

Report filed against 18 nominees in Talsapur stone pelting case
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में गांव नौगवां तालसपुर में 21 मार्च को एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों के 18 नामजद व 40 से अधिक अज्ञात आरोपी बनाए हैं। पकड़े गए चार आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


घटनाक्रम के अनुसार नौगवां तालसपुर में अल्वी और मेवाती परिवारों के बीच तनातनी रहती है। दो दिन पहले इनमें विवाद हुआ था। उस समय विवाद शांत करा दिया गया, लेकिन दूसरे पक्ष से मोहसिन उर्फ हाजी नाम के युवक ने नशे में इंस्टाग्राम पर रील डालते हुए ईद के बाद देखने की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर दी। इसी विवाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष से मोहिसन उर्फ हाजी, मो.समीर, यूसुफ, सालिम, अशरफ, मुशीर, अबरार, मुकीम व 20 अज्ञात आरोपी हैं, जबकि दूसरी ओर से नदीम, मेहंदी हसन, आमिर उर्फ भुल्ला, सोनी उर्फ बहरा, खालिद, भूरा, साहिल, नासिर, आमिर व 20 अज्ञात आरोपी हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार इलाके में अब शांति है। एक पक्ष से मोहसिन उर्फ हाजी, समीर व दूसरे पक्ष से मेहंदी हसन व नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed