Aligarh News: मेडिकल में मरीज की मौत पर हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से परिजनों की हुई नोकझोंक, सेवा रही प्रभावित
मेडिकल में महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी और खींचतान हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 16 मई रात मरीज की मौत के बाद परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक व खींचतान हो गई। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। घटना से इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर के लिए चिकित्सीय कार्य प्रभावित रहा।
गंभीर रूप से बीमार महिला को उसके भाई इलाज के लिए इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान रात करीब आठ बजे महिला की मौत हो गई। बहन की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी और खींचतान हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। बाद में परिजनों ने लिखित रूप से माफी मांग ली, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराया।